पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ग्रामीण जोन की बड़ी उपलब्धि — 219 मोबाइल फोन (क़ीमत लगभग 90 लाख रुपये) बरामद, स्वामियों को लौटाए गए

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ग्रामीण जोन के सभी थानों एवं साइबर/सर्विलांस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भिन्न-भिन्न कंपनियों के कुल 219 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹90 लाख) रिकवर कर संबंधित स्वामियों को वापस सौंप दिए। CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर ग्रामीण जोन के विभिन्न थानों में मोबाइल चोरी या मोबाइल खोने संबंधी प्राप्त शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए, ग्रामीण जोन साइबर सर्विलांस टीम ने सर्विलांस तकनीक व मैनुअल इनपुट की मदद से मोबाइल फोनों की सफल बरामदगी की। बरामदगी के दौरान टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और स्वामियों की पहचान कर उन्हें विधिवत उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए।

थानावार मोबाइल फोन बरामदगी का विवरण इस प्रकार हैं: जिसमें, थाना लोनी से 15 मोबाइल फोन, थाना ट्रोनिका सिटी से 14, थाना अंकुर विहार से 30, थाना लोनी बॉर्डर से 20, थाना मसूरी से 62, थाना मुरादनगर से 17, थाना मोदीनगर से 21, थाना निवाड़ी से 12 और थाना भोजपुर से 28, कुल बरामद मोबाइल फोन – 219 हैं, जिनकी (अनुमानित कीमत लगभग ₹90 लाख) आकी गई हैं। इस उपलब्धि से स्पष्ट हैं कि पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की टीमें डिजिटल ट्रैकिंग और तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए निरंतर तत्पर हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें