Search
Close this search box.

इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाश गिरफ्तार, एक के दोनों पैर में लगी गोली — अवैध तमंचा व बाइक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश के दोनों पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम कनावनी पुलिया कांवड़ मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें अमन उर्फ मोंटी नामक बदमाश के दोनों पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि उसका साथी अभिषेक मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे दोनों मिलकर गाजियाबाद व दिल्ली-एनसीआर में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन और चैन लूटकर दिल्ली में बेच देते थे। हाल ही में थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई कई स्नैचिंग की घटनाओं में इनकी संलिप्तता पाई गई हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

पुलिस को पड़ गए दोनों आरोपियों की पहचान अमन उर्फ मोंटी पुत्र संजय, निवासी इंदिरा गाजीपुर, दिल्ली और दूसरे की अभिषेक पुत्र साहाब सिंह, निवासी ईस्ट गाजीपुर, दिल्ली के रूप में हुई हैं।

आपराधिक इतिहास:

वहीं पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अमन उर्फ मोंटी के विरुद्ध थाना इंदिरापुरम में 2 और दिल्ली में 3 मामले दर्ज हैं, तो वहीं अभिषेक के विरुद्ध दिल्ली में 1 चोरी का मामला दर्ज हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!