Search
Close this search box.

अवैध पटाखे बरामद: मधुबन बापूधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 बोरी आतिशबाजी के साथ 1 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 10 बोरी अवैध आतिशबाजी/पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शाकिर पुत्र स्वर्गीय चांद खान निवासी सैक्टर-23, संजयनगर, थाना मधुबन बापूधाम, गाज़ियाबाद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह आगामी त्योहारों पर अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से जिला हाथरस से अवैध पटाखे खरीदकर चोरी-छिपे बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने बरामद माल के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी (1)(बी) व 125/287 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं। एसीपी कविनगर सूर्य बली मौर्य ने बताया कि अवैध पटाखों के विक्रय और भंडारण के विरुद्ध यह अभियान त्योहारों से पूर्व चलाया जा रहा हैं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!