

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी द्वारा शनिवार को अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में ग्रामीण जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारीगण ने प्रतिभाग किया। बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए गौकशी, नशा, जुआ नियंत्रण आदि पर ZERO TOLERANCE की नीति लागू करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान IGRS निस्तारण माह सितम्बर 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्रामीण जोन के चार थाने — लोनी, ट्रोनिका सिटी, निवाड़ी और भोजपुर — को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इन थानों के थाना प्रभारियों और संबंधित IGRS कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इसके साथ ही, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम को अपने सर्किल के दोनों थानों के उत्कृष्ट पर्यवेक्षण हेतु प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। थाना मुरादनगर के उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार (चौकी प्रभारी गंगनहर) को अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पासपोर्ट सत्यापन, अपराधियों की जांच व कार्यसरकार में विशेष रुचि दिखाने के लिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार की घोषणा की गई। पेशी कार्यालय में नियुक्त हेड कॉन्स्टेबल 425 कुलदीप कुमार को विवेचनाओं के निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण जोन से 3 उपनिरीक्षकों को “BEST COP OF THE MONTH” चुना गया — जिसमें, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी जेल, थाना मसूरी (प्रथम स्थान), उपनिरीक्षक असद अली, थाना मुरादनगर (द्वितीय स्थान) और उपनिरीक्षक राहुल कुमार, थाना लोनी बॉर्डर (तृतीय स्थान) प्राप्त हुआ। ग्रामीण जोन के अन्य 11 पुलिस कर्मियों को भी उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी द्वारा थाना मुरादनगर में सीसीटीएनएस समीक्षा के उपरांत 3 विवेचकों को “बेस्ट विवेचक” घोषित किया गया, जिन्हें पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अपराध समीक्षा गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस बल में प्रतिस्पर्धा, जवाबदेही और उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देना था ताकि अपराध नियंत्रण और जनसेवा में और अधिक प्रभावशीलता लाई जा सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









