Search
Close this search box.

थाना भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 6.25 करोड़ के अवैध पटाखे बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना भोजपुर पुलिस टीम ने अवैध आतिशबाजी और पटाखों के अवैध भंडारण एवं बिक्री करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मौके से लगभग 3 लाख 44 हज़ार किलोग्राम (अनुमानित कीमत करीब 6.25 करोड़ रुपये) के अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

मामले का खुलासा:

दरअसल, 10 अक्टूबर 2025 को उपजिलाधिकारी मोदीनगर एवं एसीपी मोदीनगर के निर्देशन में थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम भोजपुर स्थित गोल्डन ट्रेडिंग एजेंसी पर छापेमारी की गई। पुलिस को वहां दो बड़े गोदामों में भारी मात्रा में अवैध रूप से पटाखों और आतिशबाजी का भंडारण एवं विक्रय करते हुए पाया गया। बरामदगी के बाद दोनों गोदामों को मौके पर ही सील कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

पुलिस को पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सौरभ सिंघल पुत्र स्व. सुनील कुमार, निवासी मेरठ रोड, थाना कोतवाली हापुड़, धर्मवीर पुत्र करन सिंह, निवासी जशलोक नगर कॉलोनी, थाना कोतवाली हापुड़, जनपद हापुड़ और तीसरे ने अमित कुमार पुत्र जयप्रकाश सिंह, निवासी मोदीनगर रोड, हरद्वारी नगर, थाना कोतवाली हापुड़ बताया हैं।

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में पूर्व आदेशानुसार 26 अगस्त से 24 अक्टूबर 2025 तक बीएनएसएस की धारा 163 के तहत पटाखों के उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद गोल्डन ट्रेडिंग एजेंसी द्वारा अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। एजेंसी के मालिक सौरभ सिंघल को पूर्व में नोटिस भी दिया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!