Search
Close this search box.

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, शव फेंका जंगल में — थाना लिंकरोड पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना लिंकरोड पुलिस टीम ने हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी पूजा और उसके प्रेमी आशीष को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से मृतक योगेश कुमार का मोबाइल फोन बरामद किया हैं। जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2025 को वादी बृजपाल सिंह निवासी बिजनौर ने अपने भाई योगेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर संदेह जताते हुए तहरीर दी थी कि योगेश की पत्नी पूजा के आशीष से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर दोनों ने अपने साथियों चन्द्रपाल और प्रवीण के साथ मिलकर योगेश की हत्या कर दी और शव को थाना पिलखुआ क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया। थाना लिंकरोड पुलिस द्वारा की गई गहन जांच में मृतक का शव जंगल से बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को पूजा और आशीष को साहिबाबाद रेलवे ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की हैं। दोनों के बीच करीब तीन साल से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध मृतक योगेश करता था। इसी कारण दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। 24 सितम्बर को पूजा ने फोन कर योगेश को सरस्वती मेडिकल कॉलेज पिलखुआ बुलाया, जहां पहले से आशीष और उसके साथी चन्द्रपाल व प्रवीण मौजूद थे। मौके पर विवाद के दौरान चन्द्रपाल ने चाकूनुमा कटर से योगेश की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। बाद में शव को जंगल में फेंक दिया गया और पूजा ने हत्या को छिपाने के लिए झूठी गुमशुदगी दर्ज करा दी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:

वहीं, पुलिस को पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम आशीष पुत्र उपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम दौरऊ थाना डिबाई जिला बुलंदशहर, हाल पता सर्वोदय नगर थाना पिलखुआ जनपद हापुड़ बताया, तो दूसरे आरोपी ने पूजा पत्नी स्व. योगेश कुमार निवासी सरस्वती कॉलोनी थाना लिंकरोड गाज़ियाबाद बताया। जिनके पास से मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ हैं। वहीं, पुलिस इस मामले में आगे की विधि करवाई कर रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!