Search
Close this search box.

मसूरी में 2 पक्षों में विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग का मामला, पीड़ित ने निष्पक्ष जांच की लगाई गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मसूरी क्षेत्र के ग्राम नाहल निवासी तरीकत अली पुत्र मौहम्मद सदाकत ने पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाज़ियाबाद को प्रेषित एक तहरीर में ग्राम प्रधान व उसके परिजनों पर मारपीट और फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगाया हैं। तहरीर के अनुसार, पीड़ित तरीकत अली ने बताया कि वह कानून में आस्था रखने वाला और अमन पसंद व्यक्ति हैं। उनके अनुसार, ग्राम प्रधान के पुत्र शहरोज़ ने उनकी मां और बहन के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनकी रिकॉर्डिंग करके ग्राम समूहों में ऑडियो फैलाया। इस संबंध में पीड़ित ने 19 अगस्त 2025 को चौकी व थाना मसूरी में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तरीकत अली का आरोप हैं कि इस मामले को वापस लेने के लिए प्रधान तसव्वर अली, उसके बेटे शहरोज़, इसराईल, मोहसिन, शाहरुख और जिशान ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए उनके माता-पिता के साथ मारपीट की और फायरिंग भी की। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद प्रधान पक्ष ने खुद ही पुलिस को बुलाया और अपने फायर किए हुए खोखे पुलिस को सौंप दिए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हीं के पक्ष में कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, इस संबंध में एसीपी मसूरी लिपि नागायच ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम नाहल प्रधान और उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। उनका कहना हैं कि मामले में तथ्य और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि तकरीबन दो महीने पहले ग्राम प्रधान तसव्वर अली द्वारा भी तरीकत अली पक्ष पर जानलेवा हमला और फायरिंग आदि का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़ित तरीकत अली ने थाना मसूरी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन अब वह पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं, पुलिस आयुक्त गाज़ियाबाद जे. रविंद्र गौड़ ने पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले का संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान और उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने मसूरी पुलिस को निर्देशित किया हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए जाएं और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बताया जा रहा हैं कि पुलिस आयुक्त के आदेश पर ग्राम प्रधान और उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं। वहीं, ग्रामीण अब इस पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!