

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद कमिश्नरेट की यातायात पुलिस में तैनात आरक्षी 1648 अंकित तोमर की ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई। थाना कौशांबी क्षेत्र के अंतर्गत ड्यूटी कर रहे आरक्षी अंकित तोमर ने एक महिला को नहर में डूबने से बचाने का साहसी प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह खुद हादसे का शिकार हो गए और उनकी जान चली गई।
इस दुःखद घटना से पुलिस विभाग को गहरा आघात पहुंचा हैं। उनके इस वीरगति को पुलिस विभाग ने कर्तव्यपरायणता का प्रतीक बताया हैं। गाज़ियाबाद के पुलिस आयुक्त और पुलिस परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आरक्षी अंकित तोमर की यह बलिदानी गाथा हमेशा याद रखी जाएगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









