Search
Close this search box.

साहिबाबाद में मुठभेड़ के बाद 2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए तमंचे, लूटा गया मोबाइल और ₹27,000 नकद बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। साहिबाबाद इलाके में सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। स्वाट टीम ट्रांस हिंडन जोन और थाना साहिबाबाद पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार किया गया हैं। एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव के अनुसार, पुलिस टीम साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार जोड़ी को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन, दोनों बदमाश भागने लगे और पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश पुत्र अखलाक कुरैशी निवासी मुगल गार्डन थाना लोनी और वीरू उर्फ वीरेंद्र पुत्र सतवीर सिंह निवासी आकाश बिहार राम विहार बन्थला थाना टीला मोड़ के रूप में हुई हैं। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, एक छीना हुआ मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूट के 27,000 रुपये बरामद किए हैं।

एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने 8 मई को पाइप मार्केट क्षेत्र में एक बैटरी और इनवर्टर की दुकान में लूट की थी। दोनों के खिलाफ पहले से भी गाज़ियाबाद में लूट और स्नैचिंग के करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही हैं। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय जनता ने सराहा हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!