

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। सोमवार को गाज़ियाबाद पुलिस की एक बड़ी कामयाबी सामने आई हैं। क्राइम ब्रांच और थाना वेव सिटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सक्रिय एक बड़े वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनिल, जितेन्द्र उर्फ कन्हैया और यामीन उर्फ भोलू शामिल हैं। इनके कब्जे से चोरी की पांच चारपहिया लग्जरी गाड़ियां — एक मारुति स्विफ्ट, एक स्विफ्ट डिजायर, एक बलेनो और दो वैगन-आर बरामद की गई हैं।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:
पूछताछ में सामने आया हैं कि गिरोह का मुख्य सरगना अनिल हैं, जो पहले भी कई बार अलग-अलग गैंगों के साथ जेल जा चुका हैं। जेल में ही इसकी मुलाकात लविश उर्फ शेरू और अन्य अपराधियों से हुई और फिर मिलकर एक संगठित वाहन चोरी गैंग बनाया गया। अनिल के साथी जितेन्द्र ने बताया कि वह पहले ट्रक ड्राइवर था, लेकिन बाद में अनिल के संपर्क में आकर कार चोरी के धंधे में शामिल हो गया। वहीं, यामीन ने बताया कि वह पहले लोहे का काम करता था, लेकिन बाद में चोरी के मामलों में कई बार जेल जा चुका हैं और अब वह भी इस गैंग का सक्रिय सदस्य हैं।
चोरी का तरीका:
एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के अनुसार, गिरोह का तरीका बेहद हाईटेक था। ये लोग पहले लग्जरी गाड़ियों की रैकी करते थे, फिर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से नकली चाबी बनाकर गाड़ी चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद गाड़ी की नंबर प्लेट और GPS सिस्टम बदलकर उसे सुरक्षित स्थान पर छिपा दिया जाता था। इसके बाद चोरी की गाड़ियों को गैरेज चलाने वाले जाहिद को बेच दिया जाता था, जो एक्सीडेंटल या टोटल लॉस गाड़ियों के इंजन व चेसिस नंबर टैम्पर करके उन्हें बेच देता था। एक गाड़ी की कीमत 40 से 50 हज़ार रुपये तय थी।
सुरक्षा से बचने की साजिश:
एडीसीपी के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे, मोबाइल फ्लाइट मोड में रखते थे और केवल व्हाट्सएप कॉल या मैसेज से ही संपर्क करते थे।
समापन:
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले 10 से 12 वर्षों से सक्रिय था और इनके खिलाफ देश के कई राज्यों में वाहन चोरी के केस दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस इनके अन्य साथियों और चोरी की गाड़ियों की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों की तलाश कर रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









