Search
Close this search box.

क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 शातिर गिरफ्तार – चोरी की 12 बाइक, अवैध असलहा व नगदी बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस को इनसे 12 चोरी की मोटरसाइकिलें, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, ₹8500 नकद, और शीशा तोड़ने में इस्तेमाल की जाने वाली गुलेल व लोहे की गोलियां बरामद हुई हैं।

दरअसल, घटना आज तड़के करीब 1:20 बजे की हैं, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश चित्रावन सोसाइटी के पास एक ऑटो में बैठे हैं और उनके पास दो मोटरसाइकिलें भी खड़ी हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बदमाश मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भागने लगे। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस और रिछपालगढी चेकिंग टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की, जिस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए और चारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी पहचान करन जाट उर्फ सोनू, निवासी शहादरा दिल्ली, अनीस, निवासी बुलंदशहर, निजाकत अली उर्फ असलम, निवासी रुद्रपुर, उधम सिंह नगर और गोविन्द कश्यप उर्फ काले, निवासी हापुड़ के रूप में हुई हैं।

एसीपी वेवसिटी प्रिया श्रीपाल के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने 29 अप्रैल को ओरबिट प्लाजा के पास दो कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप व ₹45,000 नकद चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी की गई बाइकों में पल्सर व अपाचे शामिल हैं, जिनमें एक की नंबर प्लेट बदल दी गई थी। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा और 2 खोखा कारतूस, शीशा तोड़ने के लिए इस्तेमाल की गई 3 गुलेलें व लोहे की गोलियां, ₹8500 नगद, 12 चोरी की मोटरसाइकिलें और 1 ऑटो (घटना में प्रयोग किया गया) भी बरामद हुआ हैं।

अपराधिक इतिहास: 

करन जाट पर चोरी व अवैध हथियारों से जुड़े 13 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के भी कई आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए हैं। वहीं, क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई हैं। फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी हैं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!