गाज़ियाबाद पुलिस आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, थानों के जीर्णोद्धार और नशा विरोधी अभियान के दिए निर्देश

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। मंगलवार को गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून व्यवस्था), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय), समस्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।

दरअसल, बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी थानों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही थानों के भवनों के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया तेज करते हुए पुलिसकर्मियों एवं आगंतुकों के लिए मूलभूत सुविधाएं और बेहतर की जाएं।

इसके अलावा, पुलिस आयुक्त ने समस्त थानों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे से संबंधित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बेहद जरूरी हैं।

 

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें