

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच और थाना मुरादनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान 25 हज़ार रुपये के इनामी व गैंगस्टर में वांछित शातिर लुटेरे अरकस को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया हैं। एसीपी क्राइम अंबुज सिंह यादव के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एरिया में चेकिंग शुरू की थी, तभी एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन, युवक ने भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में युवक के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरकस पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मौहल्ला कच्ची सराय, थाना मुरादनगर (गाज़ियाबाद) के रूप में हुई हैं। उसकी उम्र 21 वर्ष हैं और वह फैसल गैंग का सक्रिय सदस्य हैं। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।
एसीपी क्राइम के मुताबिक, अरकस थाना मुरादनगर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त, ग्रामीण, गाज़ियाबाद द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित था। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हैं और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









