Search
Close this search box.

गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में सेवानिवृत्त अधिकारियों का विदाई समारोह, भावभीनी श्रद्धांजलि और सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। बुधवार को गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में एक गरिमामय विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सहायक पुलिस आयुक्त अम्बिका चरण श्रीवास्तव, उप निरीक्षक मनवीर सिंह (यू.पी. 112) तथा आरक्षी होशियार सिंह (थाना मुरादनगर) की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ।

दरअसल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने की। इस अवसर पर अम्बिका चरण श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक प्रशान्त कुमार द्वारा प्रेषित प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। साथ ही सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड द्वारा भेजे गये उपहार व भेंट प्रदान की गई।

सम्मान समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी- निमिष पाटिल (पुलिस उपायुक्त लाइन्स), पीयूष कुमार सिंह (अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स), सुश्री लिपि नगायच (सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स), धर्मेन्द्र सिंह (प्रतिसार निरीक्षक) सहित कई अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!