Search
Close this search box.

साहिबाबाद साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: ठगी के 1.45 लाख रुपये कराए वापस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी 

गाज़ियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की साइबर सेल पुलिस टीम ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पीड़ित के खाते में 1,45,000 रुपये की ठगी गई रकम वापस कराई हैं। आपको बता दें कि 17 अगस्त 2024 को शहीदनगर साहिबाबाद निवासी अकरम पुत्र शरीफ अहमद के इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका मोबाइल फोन हैक कर कुल 2,57,000 रुपये की साइबर ठगी की गई थी।

पीड़ित की शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज होते ही साहिबाबाद साइबर सेल टीम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई शुरू की। टीम ने ठगी की गई रकम को होल्ड कराया और विभिन्न बैंक व तकनीकी माध्यमों से लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार 1 मई 2025 को 1.45 लाख रुपये की राशि वापस कराई। साइबर सेल की इस तत्परता और सक्रियता से पीड़ित को बड़ी राहत मिली हैं। पुलिस का कहना है कि शेष धनराशि की रिकवरी के लिए प्रयास जारी हैं।

पुलिस की अपील: 

साइबर सेल ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक या कॉल पर अपनी व्यक्तिगत या बैंक संबंधित जानकारी साझा न करें, और किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत NCRP पोर्टल या नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं।

 

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!