||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गाज़ियाबाद कमिश्नरेट के पुलिस कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने तथा अपने दायित्वों का निष्पक्षता के साथ पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपने कार्य एवं आचरण में अपनाने तथा जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निभाने का संकल्प लिया। महात्मा गांधी जी की जयंती देशभर में सत्य और अहिंसा के उनके संदेश को स्मरण करने का अवसर हैं, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती सादगी, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती हैं। गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम इन्हीं मूल्यों के प्रति सम्मान और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India
