करीब 50 लाख रुपये कीमत का नकली माल बरामद, नामी कंपनियों के नाम और मोनोग्राम का इस्तेमाल कर बेचने का आरोप
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ट्रांस हिंडन जोन ने फर्जी तरीके से सप्लीमेंट और एलोपैथिक औषधियां तैयार कर उनकी अवैध बिक्री करने वाले गिरोह का खुलासा किया हैं। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से नकली सप्लीमेंट, एलोपैथिक औषधियां, इंजेक्शन, पेप्टाइड्स, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई 15 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
ऐसे तैयार किया जाता था नकली माल
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि औषधियों और फूड प्रोडक्ट के कच्चे माल, प्रिंटिंग लेबल, प्रिंटेड मोनो कार्टन और खाली प्लास्टिक की शीशियां दिल्ली निवासी मोहित और आदिल द्वारा उपलब्ध कराई जाती थीं। इसके बाद इन सामग्रियों की पैकिंग कर उन्हें तैयार उत्पाद के रूप में आगे बेचा जाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी कई देशों के नाम-पते और कंपनियों के फर्जी व कूटरचित लेबल तैयार कर उत्पादों को बाजार में बेचते थे। आरोप है कि प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम और मोनोग्राम का इस्तेमाल कर इन उत्पादों को ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।
विजयनगर के गोदाम और दुकानों से जुड़ा नेटवर्क
पूछताछ में पुलिस को विजयनगर में संचालित Nutrition World और Nutrition Adda नाम की दुकानों तथा एक गोदाम के संबंध में भी जानकारी मिली हैं। पुलिस के मुताबिक, रोहित वक्शी उर्फ लड्डू, हन्नी कुलश्रेष्ठ और आर्यन इस कारोबार में गोदाम एवं दुकानों से जुड़े कार्य संभालते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गोदाम ललित शर्मा का हैं और वहां आने वाले माल की खरीद-बिक्री भी उसी द्वारा की जाती थी। हन्नी ने कथित तौर पर ललित शर्मा के काम को संभालने और बदले में हिस्सा मिलने की बात बताई। वहीं, रोहित ने ललित शर्मा को अपना मामा बताते हुए कारोबार में साझेदारी की बात कही। आर्यन के बारे में पुलिस ने बताया कि वह अकाउंटेंट का काम देखता था और गोदाम व दुकान के कार्यों में सहयोग करता था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
आपको बता दें की गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम दिलीप पाण्डेय, उम्र करीब 39 वर्ष, दूसरे ने वीरभान उर्फ रवि, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी ओल्ड सीमापुरी, दिल्ली तीसरे ने रोहित वक्शी उर्फ लड्डू, उम्र करीब 35 वर्ष, चौथे ने हन्नी कुलश्रेष्ठ, उम्र करीब 30 वर्ष, और पांचवें ने आर्यन, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी सेक्टर-9, थाना विजयनगर, गाज़ियाबाद बताया हैं।
भारी मात्रा में दवाएं, इंजेक्शन और सप्लीमेंट बरामद
पुलिस ने बरामदगी में विभिन्न नामों के सप्लीमेंट, डाइट गेनर, पेप्टाइड्स, टैबलेट/कैप्सूल, इंजेक्शन, खाली कार्टन, होलोग्राम और पैकिंग सामग्री शामिल होने की जानकारी दी हैं। बरामद सामान में Clear-1, Clian 60mg, Androlic 60mg, Dianabol, Testolone RAD, Danabol, Pragma, Anadrol, GHRP, Myodroi, Bulkzilla, GHRP-6, Musclemass Gainer, Angry Bulk, Bear Bulk, Bigger Biceps, Size Up, MK-677, IGF-1 और HGH X2 समेत कई उत्पाद शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा Test E-250, Tren A-100, Primo 100, Trenbolone 200, Bold (EQ) 300, Winstrol 100, Test P-100, Sustanon 300, Rippex 225, Deca 300 और Masteron 100 जैसे इंजेक्शन/कंपाउंड भी बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी हैं। पुलिस ने एक मात्रा में लाल रंग की गोलियां भी बरामद की हैं, जिन्हें प्रथम दृष्टया स्टेरॉयड होने का संदेह बताया गया हैं। बरामद सामग्री की वास्तविक प्रकृति और गुणवत्ता की पुष्टि संबंधित जांच/विशेषज्ञ परीक्षण के बाद होगी।
डीसीपी ने दी कार्रवाई की जानकारी
पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने फर्जी तरीके से तैयार किए जा रहे सप्लीमेंट और एलोपैथिक औषधियों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही हैं। पुलिस की कार्रवाई से नकली सप्लीमेंट और कथित फर्जी औषधियों के कारोबार से जुड़े एक नेटवर्क का खुलासा हुआ हैं। मामले में आगे की जांच जारी हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India