अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों एवं पुलिस उपायुक्तों ने अपने-अपने कार्यालयों में सुनीं लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में आमजन की शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार जनसुनवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात तथा पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिण्डन और पुलिस उपायुक्त ग्रामीण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। संबंधित मामलों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध ने सुनीं शिकायतें
केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध द्वारा अपने कार्यालय पर शिकायत लेकर आए व्यक्तियों से वार्ता की गई। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को विस्तार से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
कानून-व्यवस्था एवं यातायात संबंधी शिकायतों पर भी सुनवाई
राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात द्वारा भी अपने कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्तियों से संवाद किया गया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नगर एवं ट्रांस हिण्डन क्षेत्र की शिकायतें सुनीं
धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिण्डन द्वारा अपने कार्यालय पर आए शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की गई, ताकि संबंधित प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
ग्रामीण क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं पर भी सुनवाई
सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण द्वारा अपने कार्यालय पर शिकायत लेकर आए व्यक्तियों की समस्याओं को सुना गया। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनके प्रकरणों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
आमजन की शिकायतों के समाधान पर पुलिस का जोर
पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही इस प्रकार की जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराना तथा शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनने और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश देने की प्रक्रिया से शिकायत निस्तारण की व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India