फरियादियों की समस्याओं को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिखाई गंभीरता, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। जनसुनवाई को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्तियों से सीधे वार्ता की गई। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना तथा संबंधित प्रकरणों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। केशव चौधरी ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के निस्तारण के संबंध में आवश्यक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो तथा फरियादी को न्यायोचित एवं संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच में तथ्यों का निष्पक्ष परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

कानून-व्यवस्था एवं यातायात से संबंधित शिकायतों पर भी हुई सुनवाई

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात राजकरन नैय्यर द्वारा भी अपने कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों से वार्ता की गई। उन्होंने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। राजकरन नैय्यर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को केवल औपचारिकता के रूप में न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण में वास्तविक समस्या को समझकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

फरियादियों की संतुष्टि और त्वरित समाधान पर जोर

पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना हैं। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। पुलिस अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को कार्रवाई की स्थिति के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रकरण का निस्तारण किया जाए। गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की इस तरह की जनसुनवाई से जहां आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता हैं, वहीं पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाने से शिकायतों के त्वरित समाधान की उम्मीद भी बढ़ती हैं।

जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि नागरिकों की शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें