अंकुर विहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 नकबजन गोली लगने के बाद गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना अंकुर विहार पुलिस ने 9 सितंबर 2026 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घर का ताला तोड़कर नकदी और ज्वैलरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। उनके कब्जे से चोरी किए गए 4,700 रुपये नकद, ज्वैलरी, दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे कारतूस आदि सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को सुंदर विहार, सहदुल्लाबाद क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। 9 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल आरोपी दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अंकुर विहार पुलिस ने क्षेत्र में पिकेट और चेकिंग बढ़ा दी। इसी दौरान रामलीला मैदान, गढ़ी कटैया मार्ग पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। एक पैशन प्रो बाइक पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा हैं कि दोनों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान आकिब पुत्र यामीन, निवासी मडौरा गांव, थाना सोनीपत, हरियाणा, मूल निवासी लिसाड़ी गांव, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ, उम्र करीब 29 वर्ष और दूसरे की ध्यान सिंह पुत्र जुगराज, निवासी मधूपुर, थाना भरतना, जिला मैनपुरी, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने 7 सितंबर को हुई चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से चोरी करने के उपकरण, कटर और अन्य सामान भी बरामद हुआ। पुलिस का कहना हैं कि आरोपी एक-दो और घटनाओं को अंजाम देने के बाद बरामद गहनों को बेचने की योजना बना रहे थे।

2 अन्य आरोपी भी प्रकाश में आए

पूछताछ के दौरान पुलिस को गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिली हैं। दोनों फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया हैं। घायल दोनों आरोपियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी हैं।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, आरोपी आकिब के खिलाफ थाना अंकुर विहार में नकबजनी तथा दिल्ली में लूट का मुकदमा दर्ज हैं। वहीं, ध्यान सिंह के खिलाफ थाना अंकुर विहार में नकबजनी, दिल्ली में हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट तथा मेरठ में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप कुमार मौर्य ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया था। पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हुए, जिन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा गया हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें