||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। आगामी त्योहारों एवं अन्य गतिविधियों के मद्देनज़र कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ग्रामीण जोन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक निरोधात्मक अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी के दिशा-निर्देशन में ग्रामीण जोन के सभी 09 थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/135 के तहत कुल 2,350 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पाबंद किया गया।
सभी 09 थाना क्षेत्रों में चला अभियान
ग्रामीण जोन के सभी 09 थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाकर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया गया, जिनसे शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। चिन्हित किए गए व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस का कहना हैं कि इस कार्रवाई का उद्देश्य किसी अप्रिय घटना की संभावना को पहले से रोकना और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना हैं।
आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क
पुलिस के मुताबिक आगामी त्योहारों और विभिन्न सार्वजनिक गतिविधियों के दृष्टिगत ग्रामीण जोन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं। पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ संभावित रूप से शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना हमारी प्राथमिकता हैं। शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।” कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस ग्रामीण जोन ने कहा कि आम जनमानस की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। भविष्य में भी इसी प्रकार के निरोधात्मक एवं निवारक अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India