25 हज़ार के इनामी हाजी सलमान को राजस्थान से हिरासत में लिए जाने की सूचना, अधिवक्ता ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद/चित्तौड़गढ़। लोनी विधानसभा क्षेत्र से पंजीकृत मुकदमे और भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को कथित तौर पर अपशब्द कहने के मामले में 25 हज़ार रुपये के इनामी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान पुत्र बुंदू, निवासी गोरी पट्टी, लोनी, गाज़ियाबाद को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से गाज़ियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना सामने आई हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक गाज़ियाबाद पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई विस्तृत लिखित आधिकारिक बयान अथवा कैमरे पर औपचारिक पुष्टि सामने नहीं आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाजी सलमान को राजस्थान में बस्सी टोल प्लाजा, चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के आसपास से पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि गाज़ियाबाद पुलिस की टीम आरोपी को लेकर वापस गाज़ियाबाद लौट रही हैं।

अधिवक्ता ने राजस्थान पुलिस को भेजी शिकायत

हाजी सलमान के हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद उनके अधिवक्ता नदीम अख्तर की ओर से राजस्थान पुलिस के संबंधित अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजे जाने की बात सामने आई हैं। शिकायत में हाजी सलमान की जान, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और पुलिस हिरासत के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई हैं। अधिवक्ता की ओर से आशंका जताई गई हैं कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाया जा सकता हैं। शिकायत में पुलिस अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया हैं कि हाजी सलमान को कानून के अनुरूप सुरक्षित रखा जाए तथा उनकी हिरासत से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएं।

हिरासत का स्थान और CCTV रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग

अधिवक्ता की ओर से भेजी गई शिकायत में कथित तौर पर हाजी सलमान के हिरासत में लिए जाने का वास्तविक स्थान, समय, हिरासत का कारण तथा पुलिस टीम के आवागमन से संबंधित डिजिटल और CCTV रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग की गई हैं। शिकायत में यह भी कहा गया हैं कि संबंधित स्थानों पर उपलब्ध CCTV फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भविष्य में किसी कानूनी प्रक्रिया की आवश्यकता पड़ने पर महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकते हैं।

फर्जी पुलिस मुठभेड़ की आशंका जताने का दावा

हाजी सलमान के अधिवक्ता और परिजनों की ओर से उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई गई हैं। शिकायत में कथित तौर पर फर्जी पुलिस मुठभेड़ में नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका का भी उल्लेख किया गया हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण हैं कि यह आशंका अधिवक्ता और परिजनों की ओर से व्यक्त की गई हैं। खबर लिखे जाने तक ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई हैं और न ही गाज़ियाबाद पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने आया हैं।

क्या हैं पूरा मामला?

दरअसल, लोनी क्षेत्र में पिछले दिनों भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान से जुड़े विवाद ने काफी चर्चा बटोरी थी। आरोप हैं कि हाजी सलमान की ओर से विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया गया था। मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद हाजी सलमान को वांछित बताया गया और बाद में उनकी गिरफ्तारी पर 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

राजस्थान तक पहुंची गाज़ियाबाद पुलिस की तलाश

अब सामने आई जानकारी के मुताबिक गाज़ियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए हाजी सलमान को हिरासत में लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि पुलिस टीम उन्हें लेकर गाज़ियाबाद के लिए रवाना हो चुकी हैं। यदि पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की औपचारिक पुष्टि की जाती हैं तो पूछताछ के दौरान पुलिस इस पूरे विवाद से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा सकती हैं।

पुलिस जानना चाहती हैं—किसके इशारे पर की गई थी कथित टिप्पणी?

सूत्रों के अनुसार, पुलिस की जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी हो सकता हैं कि विधायक के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया गया और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति अथवा समूह की भूमिका थी या नहीं। पुलिस पूछताछ के दौरान सोशल मीडिया गतिविधियों, संबंधित लोगों से संपर्क और विवाद की पूरी पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी जुटा सकती हैं। हालांकि, इन बिंदुओं पर पुलिस की ओर से अभी कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई हैं।

गिरफ्तारी की पुष्टि के लिए पुलिस अधिकारियों से संपर्क का प्रयास

इस संबंध में गाज़ियाबाद पुलिस के संबंधित अधिकारियों से फोन के माध्यम से संपर्क कर हाजी सलमान की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि करने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी। बताया जा रहा हैं कि पुलिस टीम राजस्थान से आरोपी को लेकर गाज़ियाबाद लौट रही हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से गाज़ियाबाद पहुंचने के बाद पूरे मामले में आधिकारिक जानकारी साझा किए जाने की संभावना हैं।

अब पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार

फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात गाज़ियाबाद पुलिस की आधिकारिक पुष्टि होगी। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की पुष्टि किए जाने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि हाजी सलमान को किस स्थान से, किस समय और किन परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया तथा उनके खिलाफ आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं, हाजी सलमान के अधिवक्ता की ओर से उनकी सुरक्षा को लेकर उठाई गई चिंताओं के बाद राजस्थान और गाज़ियाबाद पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई हैं। लिहाजा, इस खबर में हाजी सलमान की हिरासत, सुरक्षा संबंधी आशंका और अन्य आरोपों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध शिकायत एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर दी गई हैं। पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान प्राप्त होने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें