ट्रोनिका सिटी में पुलिस मुठभेड़: दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपी घायल, गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी लोनी रामकिशन राना ने बताया कि रविवार 6 सितंबर 2026 को ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खानपुर जंगल के पास चेकिंग शुरू की। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों स्कूटी सवार मौके से भागने लगे। आरोप हैं कि भागते समय उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलजार पुत्र मुस्ताक, उम्र करीब 20 वर्ष तथा दूसरे की एहसान पुत्र कल्लू उर्फ नदीम, निवासी बड़ी मस्जिद के पास, सुधीर एनक्लेव, रामपार्क, थाना ट्रोनिका सिटी, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई हैं।

दो तमंचे और चोरी की स्कूटी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद करने का दावा किया हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी दुष्कर्म के अभियोग में वांछित थे और उनकी तलाश की जा रही थी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें