रक्षाबंधन पर पुलिस और समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ, दुर्घटना में बच्चों को खो चुके परिवार को दी आर्थिक सहायता

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के ग्राम नौरसपुर में पुलिस एवं समाजसेवियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। जुलाई माह में दुर्घटना में परिवार के बच्चों के असमय निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर भी परिवार के सामने परेशानी बनी हुई हैं। इसी को देखते हुए रक्षाबंधन के अवसर पर समाजसेवी एवं ट्रॉनिका सिटी उद्योग मंडल के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के साथ परिवार के घर पहुंचकर उनका हाल जाना गया। इस दौरान परिवार को मिठाई भेंट की गई तथा आर्थिक सहायता के रूप में कुल ₹5,000 प्रदान किए गए। इस अवसर पर एसीपी लोनी राम किशन राना भी मौजूद रहे। उनके द्वारा भी परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। समाजसेवियों एवं एसीपी लोनी के संयुक्त प्रयास से दी गई इस सहायता का उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे परिवार को कुछ राहत और संबल प्रदान करना था। पुलिस एवं समाजसेवियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि कठिन समय में वे उनके साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग का प्रयास किया जाएगा। रक्षाबंधन जैसे भावनात्मक पर्व पर जरूरतमंद परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए की गई यह पहल सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बनी। परिवार ने पुलिस एवं समाजसेवियों द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें