मधुबन बापूधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैटरी चोरी गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार, 11 चोरी की बैटरियां बरामद

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों की 11 चोरी की बैटरियां, बैटरी चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, 2,000 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त आई-10 कार और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार रविवार 23 अगस्त 2026 को थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम द्वारा रेलवे फाटक, मननधाम मंदिर की तरफ से एनडीआरएफ की ओर जाने वाले मार्ग के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर चार आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 11 बैटरियां बरामद हुईं। इसके अलावा बैटरी चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले पेंचकस, कटर, प्लास, पाना, चाबियां और कटी हुई वायरिंग भी मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राशिद पुत्र यूनिस (24 वर्ष), अमन पुत्र रहीश (22 वर्ष), अरबाज पुत्र शौकीन (19 वर्ष) और जावेद पुत्र वकील (20 वर्ष) के रूप में हुई हैं। इनमें से तीन आरोपी दिल्ली के मुस्तफाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि जावेद गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र का निवासी बताया गया हैं।

निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास छिपाते थे चोरी की बैटरियां

एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली और आसपास के इलाकों से बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की हैं। आरोपियों के अनुसार चोरी की बैटरियों को निर्माणाधीन फ्लाईओवर के आसपास छिपाकर रखा जाता था और बाद में उन्हें बेच दिया जाता था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि वे चोरी की बैटरियां अपने दो साथियों जुनैद और नसरुफ उर्फ सोनू खान को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस अब इन दोनों संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात में इस्तेमाल होती थी कार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आई-10 कार, रजिस्ट्रेशन नंबर DL 8 CAA7017 बरामद की हैं। कार के साथ एक फर्जी नंबर प्लेट DL3 CBQ 5120 भी बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल पुलिस से बचने और वाहन की पहचान छिपाने के लिए किया जा रहा था।

11 बैटरियां और चोरी के औजार बरामद

बरामद बैटरियों में एमरोन, एक्साइड, अल्टीमा और पावर जोन सहित अलग-अलग कंपनियों की बैटरियां शामिल हैं। पुलिस ने इनके अलावा एक पेंचकस, कटर, प्लास, पाना, छह चाबियां, छोटा कटर और चार कटी हुई वायरिंग बरामद की हैं। आरोपियों के पास से 2,000 रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में थाना मधुबन बापूधाम में दो अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं। इस मामले में थाना मधुबन बापूधाम पर मुकदमा अपराध संखया 261/26, धारा 317(2), 317(5), 3(5), 345(3) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की बैटरियों को खरीदने वाले लोगों की तलाश में जुटी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें