![]()
गंगनहर के जलमार्ग व तटवर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा, जल पुलिस की तैनाती जांची; कांवड़ियों से संवाद कर जाना यात्रा का अनुभव
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस लगातार सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर गाज़ियाबाद द्वारा अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात के साथ कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कांवड़ मार्ग पर पैदल गश्त करते हुए श्रद्धालु कांवड़ियों के आवागमन, सुरक्षा, यातायात, प्रकाश व्यवस्था तथा मार्ग पर लगाए गए CCTV कैमरों की स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान हर स्तर पर सतर्कता एवं निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
![]()
गंगनहर में जलमार्ग और तटवर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा जांची
निरीक्षण के क्रम में थाना मुरादनगर क्षेत्रान्तर्गत गंगनहर में जलमार्ग एवं तटवर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। पुलिस कमिश्नर द्वारा जल पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा की गई तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जलमार्ग एवं नहर के आसपास लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद रहें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
![]()
कांवड़ कंट्रोल रूम में CCTV मॉनिटरिंग की समीक्षा
पुलिस कमिश्नर ने मेरठ तिराहे पर स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कंट्रोल रूम में स्थापित CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली, कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी तथा विभिन्न कांवड़ मार्गों की मॉनिटरिंग व्यवस्था का अवलोकन किया गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि CCTV कैमरों के माध्यम से कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की गतिविधियों, भीड़ की स्थिति एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति, भीड़ बढ़ने या यातायात संबंधी समस्या सामने आने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
![]()
संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं कांवड़ शिविरों के आसपास यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
![]()
कांवड़ शिविरों के आसपास यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान
पुलिस कमिश्नर द्वारा कांवड़ शिविरों के आसपास यातायात व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और शिविरों के आसपास अनावश्यक जाम एवं भीड़ की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए आवश्यकता के अनुसार यातायात का प्रभावी प्रबंधन, डायवर्जन एवं भीड़ नियंत्रण के उपाय किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया गया।
![]()
कांवड़ियों से संवाद कर जाना यात्रा का अनुभव
निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने मार्ग में रुककर कांवड़ियों से संवाद भी किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से उनकी यात्रा के अनुभव जाने तथा रास्ते में उपलब्ध सुरक्षा, यातायात एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस कमिश्नर ने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि कांवड़ियों के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
![]()
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ निरीक्षण
कांवड़ मार्ग के भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांसहिंडन, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण तथा संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर कांवड़ यात्रा से संबंधित सुरक्षा, यातायात एवं निगरानी व्यवस्थाओं की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी। शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही हैं। कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती, CCTV निगरानी, यातायात प्रबंधन, जल पुलिस की तैनाती तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य हैं कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारी लगातार कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं और मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








