मुरादनगर में मुस्लिम समुदाय ने कांवड़ियों का पुष्पमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत, दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

SHARE:

आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे का दिया संदेश, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शिवभक्तों का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के ग्रामीण जोन के थाना मुरादनगर क्षेत्र में शुक्रवार, को आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता की शानदार मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के स्थानीय लोगों ने कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों का सम्मान करते हुए उन्हें पुष्पमालाएं पहनाईं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। स्वागत के इस दृश्य ने क्षेत्र में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी प्रेम एवं सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनूठी तस्वीर सामने आई।

आपसी भाईचारे और सद्भावना का दिया संदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय की इस पहल ने यह संदेश दिया कि सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना किसी भी पर्व एवं धार्मिक आयोजन को और अधिक सुंदर एवं शांतिपूर्ण बना सकती हैं। स्थानीय लोगों ने शिवभक्तों का स्वागत कर एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने तथा क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी भी मौजूद रहे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा की गई इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक सौहार्द की सकारात्मक मिसाल बताया।

DCP ग्रामीण ने की पहल की सराहना

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी विश्वास, शांति, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा कांवड़ियों का सम्मान एवं स्वागत किया जाना क्षेत्र की मजबूत सामाजिक एकता को दर्शाता हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। सभी समुदायों के लोगों का सहयोग मिलने से कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलती हैं और समाज में सकारात्मक संदेश जाता हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांवड़ यात्रा जारी

कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही हैं। कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, निगरानी एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुरादनगर क्षेत्र में भी पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा हैं तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

मुरादनगर से निकला भाईचारे का संदेश

मुस्लिम समुदाय द्वारा कांवड़ियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किए जाने की इस पहल ने मुरादनगर से पूरे समाज के लिए शांति, प्रेम, भाईचारे और एकता का सकारात्मक संदेश दिया हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आई यह तस्वीर सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की उस परंपरा को मजबूत करती हैं, जिसमें अलग-अलग समुदाय मिलकर एक-दूसरे के पर्व और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हैं। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

मुरादनगर में कांवड़ियों के स्वागत की यह पहल न केवल आपसी सौहार्द की मिसाल बनी, बल्कि यह भी संदेश देती नजर आई कि एकता, भाईचारे और परस्पर सम्मान के साथ हर धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाया जा सकता हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें