मेरठ तिराहे पर सुरक्षात्मक कैंप का आयोजन, कांवड़ यात्रियों के वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टिव टेप और मोनोग्राम

SHARE:

रात्रि में वाहनों की बढ़ेगी दृश्यता, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस की पहल; रोटरी क्लब गाजियाबाद ने किया सहयोग

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की यातायात पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मेरठ तिराहे पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के उद्देश्य से एक विशेष सुरक्षात्मक कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप पुलिस उपायुक्त (यातायात) त्रिगुन बिसेन, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात वरुण कुमार सिंह एवं यातायात निरीक्षक संतोष चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब गाजियाबाद का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टिव टेप और मोनोग्राम

सुरक्षात्मक कैंप के दौरान मेरठ की ओर कांवड़ लेने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों को चिह्नित किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत इन वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप तथा रिफ्लेक्टिव मोनोग्राम लगाए गए। रिफ्लेक्टिव टेप एवं मोनोग्राम लगाए जाने से रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी और पीछे से आने वाले वाहन चालकों को कांवड़ यात्रियों के वाहन आसानी से दिखाई दे सकेंगे। इससे विशेष रूप से कम रोशनी वाले क्षेत्रों एवं रात्रिकालीन आवागमन के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने में मदद मिलेगी।

रात्रि में बढ़ेगी कांवड़ यात्रियों के वाहनों की Visibility

कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने निजी वाहनों, दोपहिया वाहनों एवं अन्य साधनों से हरिद्वार एवं मेरठ की ओर आवागमन करते हैं। रात्रि के समय वाहनों की कम दृश्यता सड़क सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप और मोनोग्राम लगाने की पहल की गई। इन रिफ्लेक्टिव सामग्रियों पर पड़ने वाली वाहन की रोशनी वापस परावर्तित होती है, जिससे वाहन अंधेरे में अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देता हैं। यातायात पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रियों की दृश्यता बढ़ाना और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकना हैं।

सड़क सुरक्षा को लेकर श्रद्धालुओं को किया जागरूक

कैंप के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, रात्रि के समय विशेष सावधानी बरतें और अपने वाहनों को सुरक्षित गति से चलाएं। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी गई। साथ ही वाहन चलाते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखने और सड़क पर अचानक रुकने से बचने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

रोटरी क्लब गाज़ियाबाद का रहा सहयोग

इस सुरक्षात्मक कैंप के आयोजन में रोटरी क्लब गाज़ियाबाद द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। पुलिस एवं सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस पहल को कांवड़ यात्रियों की सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं। यातायात पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विभिन्न माध्यमों से श्रद्धालुओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं।

“सुरक्षित कांवड़िए, सुरक्षित कांवड़ यात्रा”

यातायात पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद ने इस पहल के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप एवं मोनोग्राम लगाने की पहल इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास हैं। “सुरक्षित कांवड़िए, सुरक्षित कांवड़ यात्रा” के संदेश के साथ यातायात पुलिस श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कमिश्नरेट गाजियाबाद की यातायात पुलिस द्वारा मार्गों पर लगातार निगरानी, यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें