किराएदार ने ही उड़ाई 25–30 लाख की ज्वैलरी, क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने घर से करीब 25 से 30 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी किराएदार को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने और डायमंड की पूरी ज्वैलरी बरामद कर ली हैं। मामले का खुलासा पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को सुदामापुरी निवासी रीतू गोयल ने थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में तहरीर देकर बताया कि 18 जुलाई 2026 को वह अपने पति और छोटे बेटे के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर ने घर की अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली। शिकायत मिलते ही थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और मैनुअल इनपुट के आधार पर महज 12 घंटे के भीतर घटना का सफल खुलासा कर दिया।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

26 जुलाई 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुदामापुरी बिजलीघर के पास से आरोपी अनन्त मिश्रा (25 वर्ष) पुत्र संजय मिश्रा, निवासी ग्राम जाजलपुर, थाना अलीगंज, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी ज्वैलरी बरामद हुई, जिसमें— 3 सोने के हार, 2 डायमंड सेट, 5 जोड़ी सोने की झुमकियां, 2 सोने की लटकन और 4 सोने के कंगन शामिल हैं।

मकान मालिक के भरोसे का उठाया फायदा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह पिछले करीब एक वर्ष से पीड़िता के मकान में किराए पर रह रहा था। मकान मालिक का उस पर पूरा विश्वास था। परिवार के खाटू श्याम जाने की जानकारी होने पर उसने रात में मौका पाकर अलमारी का ताला तोड़ा और ज्वैलरी चोरी कर ली। आरोपी को विश्वास था कि उस पर किसी को शक नहीं होगा, लेकिन पुलिस की जांच में वह पकड़ लिया गया।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं। फिलहाल, उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही हैं। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम ने की।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें