कांवड़ यात्रा-2026: एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने थाना सिहानी गेट में की शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम जियाउद्दीन अहमद ने थाना सिहानी गेट परिसर में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। बैठक में क्षेत्र के पार्षद, कांवड़ शिविर संचालक, डीवीएफ कर्मी तथा शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने सभी उपस्थित लोगों से प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने शिविर संचालकों से श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।


बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें