
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद लगातार तैयारियों में जुटा हुआ हैं। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) वेवसिटी प्रियाश्री पाल ने थाना वेवसिटी एवं थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के कांवड़ समिति व्यवस्थापकों, शिविर संचालकों तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। बैठक के दौरान एसीपी प्रियाश्री पाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व हैं, जिसे सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी हैं। उन्होंने सभी समिति पदाधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
![]()
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे आगे प्रसारित करें। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्व या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, शिविरों की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा, पार्किंग, साफ-सफाई तथा आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांवड़ समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी अपने सुझाव एवं समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
![]()
एसीपी प्रियाश्री पाल ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराना हैं और इसके लिए जनसहयोग सबसे महत्वपूर्ण हैं। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और हर स्थिति पर सतर्क निगरानी रखी जाएगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








