![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद की थाना नंदग्राम पुलिस एवं एसआईटी ने फ्लैट और दुकान बुकिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोप हैं कि निवेशकों से करोड़ों रुपये लेकर उन्हें कूटरचित दस्तावेज सौंपे गए और बाद में उनकी धनराशि हड़प ली गई। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि इस मामले में थाना नंदग्राम पर 28 जून 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्य 385/2026 तथा 16 जुलाई 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्य 428/2026 में प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को 19 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
दरअसल, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनी गिल, प्रेम गिल, सुरभी शर्मा तथा मानसी प्रकाश के रूप में हुई हैं। सभी आरोपी गाज़ियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।
क्या हैं पूरा मामला
पुलिस के अनुसार मामला M/s ASR Realtech Limited एवं M/s Right Earth Infra LLP की परियोजनाओं में फ्लैट और दुकान बुकिंग के नाम पर निवेशकों से धनराशि लेने से जुड़ा हैं। आरोप हैं कि निवेशकों को फर्जी एवं कूटरचित मूल्यवान प्रतिभूति संबंधी दस्तावेज देकर करोड़ों रुपये की ठगी की गई। विवेचना के दौरान बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि निवेशकों से प्राप्त धनराशि आरोपियों के खातों में स्थानांतरित हुई। पुलिस का कहना हैं कि आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत निवेशकों का पैसा हड़प लिया। जांच में यह भी सामने आया कि जब निवेशकों ने अपने पैसे वापस मांगे तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।
एसआईटी ने की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। एसआईटी प्रभारी निरीक्षक सतराज सिंह के नेतृत्व में थाना नंदग्राम, थाना सिहानी गेट तथा महिला पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान सुरभी शर्मा और मानसी प्रकाश को राजनगर एक्सटेंशन स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया, जबकि हनी गिल और प्रेम गिल को दिल्ली-मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया।
न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार डासना भेजने के आदेश दिए।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई में एसआईटी प्रभारी निरीक्षक सतराज सिंह, एसआईटी टीम, थाना सिहानी गेट पुलिस, थाना नंदग्राम पुलिस तथा महिला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








