![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनज़र पुलिस ने कई स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसी क्रम में गाज़ियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश महासचिव एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य निजाम चौधरी ने आरोप लगाया कि उन्हें और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों को जंतर-मंतर जाने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया।
![]()
निजाम चौधरी के अनुसार, थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं, जिनमें संजय जाटव, धर्म प्रकाश, संजय रेवाड़ी, दाऊद पठान, हातम जलालाबाद और डॉ. चरण सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे, को भी डिटेन कर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में जाने से रोक दिया गया। उधर, राष्ट्रीय स्तर पर संसद भवन के आसपास प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे तथा संसद परिसर के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
![]()
इस बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार के साथ बातचीत का हवाला देते हुए अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने और आंदोलन को फिलहाल स्थगित रखने की घोषणा की। आजाद समाज पार्टी के नेताओं का कहना हैं कि उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जाने से रोका गया, जबकि पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार हैं।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








