![]()
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों से सीधे संवाद किया। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में पहुंचे शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष जांच के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
![]()
इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने भी अपने कार्यालय में आए नागरिकों से वार्ता कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का गंभीरता से परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय मिले।
![]()
वहीं, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने भी अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना हैं और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
![]()
पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा हैं। इससे शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और आमजन का विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा हैं। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ परीक्षण करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे नागरिकों को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








