गाज़ियाबाद न्यायालय परिसर में वकीलों के लिए बेहतर पार्किंग व्यवस्था की तैयारी, यातायात पुलिस ने बार एसोसिएशन के साथ किया मंथन

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। न्यायालय परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में गाज़ियाबाद यातायात पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन के नेतृत्व में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ बैठक आयोजित कर अधिवक्ताओं के दुपहिया वाहनों के लिए उपयुक्त पार्किंग स्थल के चयन एवं संचालन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात वरुण कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम शुचिता सिंह तथा यातायात निरीक्षक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने न्यायालय परिसर एवं उसके आसपास की वर्तमान पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन स्थानों पर चर्चा की, जहां अधिवक्ताओं के दुपहिया वाहनों के लिए बेहतर पार्किंग सुविधा विकसित की जा सकती हैं।

विचार-विमर्श के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पार्किंग की समुचित व्यवस्था होने से न्यायालय परिसर के आसपास लगने वाले जाम में कमी आएगी, वाहनों का आवागमन सुचारु रहेगा और आम नागरिकों, अधिवक्ताओं तथा न्यायालय आने वाले वादकारियों को सुविधा मिलेगी। बैठक के उपरांत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि एक सप्ताह के भीतर चयनित पार्किंग स्थल को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही पार्किंग स्थल पर उचित संकेतक, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएं। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिकता हैं। पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने से अनावश्यक अव्यवस्था कम होगी, सड़कें बाधामुक्त रहेंगी और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। यह पहल अधिवक्ताओं और आमजन दोनों के लिए सुविधाजनक एवं प्रभावी साबित होगी।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें