||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जल प्लांट रोड स्थित सुदामापुरी बिजलीघर के पास चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 21 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रसन्नजीत राय और बुद्धेश्वर नमोदास (दोनों निवासी जिला चिरांग, असम), तथा सुनील दीगल और पीयूष दीगल (दोनों निवासी जिला कंधमाल, ओडिशा) के रूप में हुई हैं।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से कम कीमत पर भारी मात्रा में गांजा खरीदकर एनसीआर क्षेत्र में चुनिंदा लोगों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हैं।
ऑपरेशन प्रहार में लगातार कार्रवाई
![]()
एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वर्ष 2026 में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस अब तक 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। इनसे कुल 43 किलो 11 ग्राम अवैध गांजा, 523 ग्राम नशीला पाउडर, करीब 22.41 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ तथा 3.82 लाख रुपये नकद, जो नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित किए गए थे, बरामद किए जा चुके हैं।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
बरामदगी के आधार पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही हैं। गाज़ियाबाद पुलिस का कहना हैं कि ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India








