गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़, स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। गाज़ियाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान स्नैचिंग और लूट की वारदातों में शामिल दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया हैं। दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक तथा पीली धातु का एक टुकड़ा बरामद किया गया हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार को थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम कनावनी पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-5/6 की ओर से बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटर साइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने मोटर साइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। घायल आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरव यादव उर्फ गोली (30 वर्ष) और अमन यादव (23 वर्ष) के रूप में हुई हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे गाज़ियाबाद, नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में लूट, स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, सौरव यादव उर्फ गोली के खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 16 लूट/स्नैचिंग, 8 आर्म्स एक्ट, 1 चोरी, 1 गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मामले शामिल हैं। वहीं, अमन यादव के खिलाफ भी एनसीआर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट/स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य अपराध शामिल हैं। पुलिस का कहना हैं कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों और संभावित साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही हैं। पुलिस ने मामले में आगे की विवेचना शुरू कर दी हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें