जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा नियमित जनसुनवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी तथा पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने अपने कार्यालय पहुंचे शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। वहीं, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने भी अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न मामलों में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से संवाद किया। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान दोनों पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और निष्पक्षता बनाए रखी जाए, ताकि लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम करना हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें