परिवहन विभाग का बड़ा अभियान: गाज़ियाबाद मंडल में 2,200 वाहनों पर कार्रवाई, ओवरस्पीडिंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करने तथा मोटर वाहन अधिनियम का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने रविवार को गाज़ियाबाद मंडल में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर डॉ. सियाराम वर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के नेतृत्व में यह अभियान गाज़ियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और हापुड़ जनपदों में संचालित किया गया। अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग, ड्रंकन ड्राइविंग, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए ड्राइविंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, फर्जी अथवा गलत नंबर प्लेट, अनधिकृत पार्किंग, अनधिकृत बस संचालन तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। विशेष अभियान में कुल 2,200 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई। इनमें बिना हेलमेट के 426, बिना सीट बेल्ट के 129, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने के 38, गलत दिशा में वाहन चलाने के 184, ड्रंकन ड्राइविंग के 20, ओवरस्पीडिंग के 540, अनधिकृत बसों के 85, गलत नंबर प्लेट वाले 202, रिफ्लेक्टर संबंधी उल्लंघन के 180 तथा अनधिकृत पार्किंग के 396 मामलों में कार्रवाई की गई। साथ ही कई मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना हैं। उन्होंने नागरिकों से दोपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मानक हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक हैं। यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि स्वयं, अपने परिवार और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा का भी आधार हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें