खोड़ा में युवतियों पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना खोड़ा क्षेत्र के आदर्श नगर में दो युवतियों पर फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। स्वाट/सर्विलांस टीम ट्रांसहिण्डन जोन और थाना खोड़ा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को करीब 4:30 बजे सूचना मिली थी कि आदर्श नगर में एक युवती को जौनी पुत्र प्रेमचंद ने गोली मार दी हैं। युवती को बचाने के प्रयास में उसकी बहन भी गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी और पीड़िता पहले से एक-दूसरे को जानते थे। करीब एक वर्ष पहले दोनों का विवाह तय हुआ था, लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया था। इसी विवाद को घटना का कारण माना जा रहा हैं। पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना खोड़ा में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपी जौनी पुत्र प्रेमचंद निवासी नेहरू नगर सेकेंड ई ब्लॉक, बारादरी, थाना सिहानी गेट, गाज़ियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि विवाह तय होने के बाद रिश्ता टूट जाने से वह मानसिक रूप से परेशान और आहत था। इसी आक्रोश में उसने दोनों बहनों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल बरामद की हैं। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही हैं। वहीं, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया हैं और सभी पहलुओं की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें