ऑपरेशन क्लीन: कोतवाली नगर में अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन को चला विशेष अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली नगर क्षेत्र में अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन अभियान

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अंतर्गत सोमवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर, थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, सभी चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए उनके वर्तमान निवास, गतिविधियों एवं आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सत्यापन अभियान के माध्यम से अपराधियों पर निगरानी रखी जा रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद द्वारा संचालित “ऑपरेशन क्लीन” के तहत भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें