क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में पीस कमेटी बैठक, एसीपी प्रियाश्री पाल ने सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित, त्योहार सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाजियाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त वेवसिटी श्रीमती प्रियाश्री पाल ने की। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। एसीपी प्रियाश्री पाल ने कहा कि त्योहार सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। सभी नागरिकों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने चाहिए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान नहीं देना चाहिए। बैठक में उपस्थित लोगों से क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें