थाना साहिबाबाद में ट्रांस हिंडन जोन की अहम पुलिस गोष्ठी, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर फोकस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना साहिबाबाद में रविवार को ट्रांस हिंडन जोन की महत्वपूर्ण पुलिस गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात) राजकरन नैय्यर ने की। बैठक में ट्रांस हिंडन जोन के सभी चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, एसीपी लोनी तथा एसीपी अंकुर विहार मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना था। इस दौरान अधिकारियों को जनता से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं। गोष्ठी में बीट पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा स्थानीय नागरिकों से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। साथ ही “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई।

जनशिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण, लंबित एनबीडब्ल्यू की तामील तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने पर विशेष चर्चा हुई। सीनियर सिटीजन सेल को और सक्रिय बनाने तथा बुजुर्गों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए संवेदनशील और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इसके अलावा रात्रि गश्त को अधिक सघन और व्यवस्थित बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि रात के समय होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी करना तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग का माहौल तैयार करना हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें