थाना सिहानीगेट में ईद उल-अज़हा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना सिहानीगेट में आगामी ईद उल-अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन अहमद एवं प्रभारी निरीक्षक सिहानीगेट द्वारा की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद कर त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ ईद मनाने की अपील की।

इस दौरान उपस्थित लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ईद पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं। बैठक में मौजूद सभी नागरिकों एवं धर्मगुरुओं ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें