ईद उल-अज़हा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए नन्दग्राम थाने में पीस कमेटी बैठक आयोजित

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट के थाना नन्दग्राम में आगामी ईद उल-अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। वहीं, बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम जियाउद्दीन अहमद एवं प्रभारी निरीक्षक नन्दग्राम ने की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ईद उल-अज़हा पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें