महाशिवरात्रि से पूर्व दूधेश्वरनाथ मंदिर की सुरक्षा का निरीक्षण, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश

SHARE:


||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा हैं। इसी क्रम में राज करन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात द्वारा पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित दूधेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल तथा भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस द्वारा महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें