
||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। वैलेंटाइन डे के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेट गाज़ियाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। इसी क्रम में शनिवार को जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम द्वारा पुलिस बल के साथ थाना नंदग्राम क्षेत्रान्तर्गत स्थित KW Delhi 6 Mall में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मॉल परिसर, पार्किंग क्षेत्र, प्रवेश व निकास द्वारों सहित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई तथा मॉल प्रबंधन को सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एसीपी नन्दग्राम ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की चेकिंग लगातार जारी रहेगी।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









