||TC24N|| फाईज़ अली सैफी
गाज़ियाबाद। कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राज करन नैय्यर के आगमन पर पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ द्वारा उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध केशव कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी नैय्यर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। बताया गया कि राज करन नैय्यर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं यातायात), कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के पद पर नियुक्त किया गया हैं। पुलिस आयुक्त ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से गाज़ियाबाद में कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नैय्यर के सफल कार्यकाल की कामना की।
Author: The Crime 24 News
Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India









