Search
Close this search box.

थाना भोजपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। थाना भोजपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी 2026 को थाना भोजपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त लवलेश उर्फ हर्ष पुत्र राजेश, निवासी ग्राम अमराला, थाना भोजपुर, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना भोजपुर पर धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

पूछताछ में अभियुक्त का कबूलनामा

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने यह तमंचा लोगों में अपना रौब दिखाने के उद्देश्य से अपने पास रखा हुआ था और वह उसी को लेकर घूम रहा था, इसी दौरान पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरुद्ध थाना भोजपुर पर उपरोक्त प्रकरण में एक अभियोग पंजीकृत किया गया हैं, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!