शब-ए-बारात को लेकर वेव सिटी थाना में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

SHARE:

||TC24N|| फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। आगामी त्योहार शब-ए-बारात के दृष्टिगत सोमवार को प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी द्वारा थाना वेव सिटी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। वहीं, बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा। इस दौरान एसीपी वेव सिटी ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएंगे ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही बैठक में थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

The Crime 24 News
Author: The Crime 24 News

Faiez Ali Saifi – Editor-in-Chief / Senior Journalist | Place: Ghaziabad, NCR, Uttar Pradesh, India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें